IPL 2024 Prize Money : IPL 2024 का फाइनल जीतते ही मालामाल हुई KKR, SRH को हारने के बावजूद मिले करोड़ो रूपये

IPL 2024 Prize Money : IPL 2024 का खिताब जितने के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स पर पैसों की बरसात हुई है। KKR को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को हारने के बावजूद 12.5 करोड़ रूपये की मोटी रकम मिली।

IPL 2024 Prize Money

कोलकाता नाईट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। कोलकाता ने इससे पहले 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। ट्रॉफी जितने के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स मालामाल हो गई है। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर भी करोड़ो की बरसात हुई है। पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को भी करोड़ो रूपये मिले है।

आईपीएल 2024 की प्राइज मनी

IPL 2024 का फाइनल जितने वाली टीम KKR को 20 करोड़ रूपये प्राइज मनी के रूप में मिले है। वहीं, उप-विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 12.5 करोड़ रूपये मिले। पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रूपये मिले और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 6.5 करोड़ रूपये मिले।

विराट और हर्षल को मिले 10-10 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के विराट कोहली ऑरेंज कैप और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल पर्पल कैप विजेता बने। विराट ने IPL 2024 में सबसे ज्यादा 741 रन बनाए और हर्षल ने 24 विकेट चटकाए। इनामी राशि के तोर पर इन दोनों खिलाड़ियों को 10-10 लाख रूपये मिले। सनराइजर्स हैदराबाद के नितीश रेड्डी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बने, उन्हें 10 लाख रूपये मिले। KKR के सुनील नरेन को 10 लाख रूपये मिले, वो टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बने। दिल्ली कैपिटल्स के जेक फ्रेजर-मैकगर्क इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बने, इसके लिए उन्हें 10 लाख रूपये मिले।

SRH के अभिषेक शर्मा को 10 लाख रूपये मिले, वो सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन बने। KKR के सुनील नरेन फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन बने, इसके लिए उन्हें 10 लाख रूपये मिले। आईपीएल 2024 के कैच ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड KKR के रमनदीप सिंह को मिला, उन्हें 10 लाख रूपये मिले।

यह भी पढ़े :

KKR Vs SRH IPL 2024 Final : IPL के इतिहास में तीसरी बार चैंपियन बनी कोलकाता, फाइनल में हैदराबाद को हराकर जीता IPL 2024 का खिताब

1 thought on “IPL 2024 Prize Money : IPL 2024 का फाइनल जीतते ही मालामाल हुई KKR, SRH को हारने के बावजूद मिले करोड़ो रूपये”

Leave a comment