IPL 2024 Auction : आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर, इस लिस्ट में मिचेल स्टार्क और रचिन रवींद्र भी शामिल

IPL 2024 Auction : IPL 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इस मिनी ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, जिसमें से 830 भारतीय और 336 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।

IPL 2024 Auction Player List

IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली 19 दिसंबर को दुबई में लगेगी। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, जिसमें से 830 भारतीय और 336 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। लेकिन आपको बता दे ऑक्शन में 1166 खिलाड़ियों में से सिर्फ 77 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी, क्योंकि इस ऑक्शन में 77 स्लॉट्स ही खाली है, जिसमें से 47 भारतीय और 30 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, इस ऑक्शन में फ्रेंचाइजी 262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है।

आपको बता दे की इन 1166 खिलाड़ियों की लिस्ट में 212 कैप्ड, 909 अनकैप्ड और 45 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल है। 212 कैप्ड खिलाड़ियों में से 18 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी है, जिनमें से उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, मनीष पांडे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और करुण नायर जैसे खिलाड़ी शामिल है। विदेशी कैप्ड खिलाड़ियों की बात कर तो मिचेल स्टार्क, रचिन रविंद्र, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, हैरी ब्रूक, ट्रेविस हेड, लॉकी फर्ग्यूसन,  रासी वैन डर डुसेन, वानिंदू हसरंगा और डेरिल मिचेल जैसे खिलाड़ी शामिल है। मिचेल स्टार्क ने IPL 2015 के बाद, अब IPL 2024 ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया है।

आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया है, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने IPL 2024 ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं करवाया है।

सिर्फ 77 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, लेकिन इस ऑक्शन में 77 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी, क्योंकि ऑक्शन में 77 स्लॉट्स ही खाली है, इस 77 स्लॉट्स में 47 भारतीय और 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे। BCCI के नियम के अनुसार टीम अपने स्क्वाड में कम से कम 18 और अधिक से अधिक 25 खिलाड़ी शामिल कर सकती है। 10 टीमों ने अपना स्क्वाड पूरा फुल किया तो 77 खिलाड़ी बिकेंगे और अगर किसी भी टीम ने संख्या कम की तो 77 से भी कम खिलाड़ी बिकेंगे।

2 करोड़ रूपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, उमेश यादव, केदार जाधव, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, जोश हेज़लवूड ,ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, हैरी ब्रूक, मुस्तफिजुर रहमान, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, एंजेलो मैथ्यूज, रासी वैन डर डुसेन, टॉम बैंटन, रिले रोसौव, बेन डकेट, गेराल्ड कोएत्जी, जेमी ओवरटन

1.5 करोड़ रूपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी

क्रिस लिन, वानिंदू हसरंगा, मोहम्मद नबी, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, क्रिस जॉर्डन, डेविड मालन, टॉम कुरेन, टाइमल मिल्स, फिल साल्ट, कॉलिन मुनरो, कॉरी एंडरसन, टिम साउदी, जिमी नीशम, कॉलिन इनग्राम, जेसन होल्डर, शेरफेन रदरफोर्ड, मोइजेस हेनरिक्स, डैनियल वोरॉल, मर्चेट डी लैंग     

1 करोड़ रूपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी

मार्टिन गुप्टिल, सैम बिलिंग्स, एडम मिल्ने, अल्ज़ारी जोसेफ, रोवमैन पॉवेल, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड विसे, डी आर्सी शॉर्ट, एश्टन एगर, रिले मेरेडिथ, एश्टन टर्नर, गस एटकिंसन

यह भी पढ़े :

Gujarat Titans New Captain : शुभमन गिल संभालेंगे गुजरात टाइटंस की कप्तानी, गुजरात ने कर दिया ऐलान

1 thought on “IPL 2024 Auction : आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर, इस लिस्ट में मिचेल स्टार्क और रचिन रवींद्र भी शामिल”

Leave a comment